हरिद्वार: संदिग्ध हालात में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, शायद शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा
निकले घातक परिणाम?
बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अत्मलपुर बोंगला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई,
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शव के पास एक नया हथौड़ा और शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है। मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि देर रात शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया और अंततः व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
Related Posts
🚨 Haridwar Police का सघन सुरक्षा अभियान District and Sessions Court Roorkee परिसर में BDS व सिडकुल पुलिस की संयुक्त…