हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
“ऑपरेशन कालनेमी” बना बहरूपियों का काल

हरिद्वार।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वाले बहरूपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में SSP हरिद्वार के निर्देशन में थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 बहरूपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो सड़क किनारे बाबाओं का भेष धरकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और धोखाधड़ी कर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे।

जादू-टोना के नाम पर फैलाया जा रहा था भ्रम
दिनांक 31.01.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बाबाओं के वेश में लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे भीड़ इकट्ठा हो रही है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बन रही है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 10 बहरूपियों को धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
कृष्ण कुमार पुत्र सीताराम – ग्राम रामपुर मनिहारान, सहारनपुर
गुलशेर पुत्र नूर नबी – बकरा मार्केट, ज्वालापुर
दिलाराम पुत्र धनीराम – ग्राम होशियाबाद, थाना अफजलगढ़, बिजनौर
सोनू लाल पुत्र बच्ची लाल – सराय फाटक, ज्वालापुर, हरिद्वार
चरण सिंह पुत्र चंद्रपाल – चिड़िया घुरैनी, जिला चंदौसी (उ.प्र.)
दुष्यंत पुत्र दिनेश कुमार – धामपुर, बिजनौर
नरेंद्र पुत्र फद्दू सिंह – नूरपुर, बिजनौर
कमल पुत्र सुशील सिंह – ग्राम पावटी, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर
जैकी कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह – कुशालपुर, बिजनौर
राजीव कुमार पुत्र महावीर सिंह – स्योहारा, बिजनौर
सराहनीय पुलिस टीम में कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल जितेंद्र
कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे
पुलिस की अपील
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धर्म के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


