हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार
**93 नशीले इंजेक्शन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, ‘ऑपरेशन प्रहार 2026’ के तहत पुलिस की कार्रवाई**

**बहादराबाद, हरिद्वार।** नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2026’ के तहत बहादराबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 93 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम पुत्र मुनफैद (30 वर्ष), निवासी ग्राम लंढौरा, थाना मंगलौर, हरिद्वार और तन्मय ध्यानी पुत्र शशि मोहन ध्यानी (22 वर्ष), निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी और नशे की लत के चलते शाह नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदते थे। पुलिस बरामद इंजेक्शनों की आपूर्ति और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
इस मामले में कोतवाली बहादराबाद में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी है।
**पुलिस टीम में शामिल:** उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।

