ब्रेकिंग

चम्पावत शुभाष चन्द्र जुकरिया :- चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव 2026 सांस्कृतिक संध्या, लोक-संस्कृति,संगीत,महिला सशक्तिकरण के संदेश से रही ओतप्रोत।


चम्पावत शुभाष चन्द्र जुकरिया :- चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव 2026 सांस्कृतिक संध्या, लोक-संस्कृति,संगीत,महिला सशक्तिकरण के संदेश से रही ओतप्रोत।

चंपावत।
चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव 2026 टनकपुर छठे दिन माननीय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखंड सरकार तथा सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


महोत्सव में लोक गायक सुंदर बफीला, गायक भूपेंद्र बसेड़ा, प्रियंका महर ने सूपर हिट गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को अपने गानों में झूमने को मजबूर कर दिया।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों एवं ब्यंजनों का स्वाद लिया ।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। महिलाओं की शक्ति से ही उत्तराखंड का भविष्य स्वर्णिम बनेगा। ऐसे महोत्सव उद्यमिता को मंच प्रदान कर स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाते हैं।
सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती गीता धामी ने कहा कि आयोजन ग्रामीण आस्था और परंपरा का उत्सव है। हस्तनिर्मित उत्पादों को बढावा देने, ब्रांडिंग और विपणन के लिए यह महोत्सव प्रभावी मंच सिद्ध हो रहा है। ऐसे आयोजनों से चंपावत की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!