ब्रेकिंग

चंपावत शुभाष चन्द्र जुकरिया : – चंपावत में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर


चंपावत शुभाष चन्द्र जुकरिया : – चंपावत में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर
चंपावत
जनपद चंपावत में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले भर में सघन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना रहा।

एस पी रेखा यादव 

अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर गहन जांच की। क्षेत्राधिकारी वंदना बर्मा, टनकपुर ने स्वयं मैदान में उतरकर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी लोगों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों एवं बाहरी निवासियों की जानकारी भी एकत्रित की गई। पुलिस ने विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की बरामदगी, प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे अपराधियों में भय और जनता में विश्वास का वातावरण बना रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!