हरिद्वार सनत शर्मा :- कोतवाली कनखल पुलिस की तत्परता से टला बड़ा बवाल, 14 हुड़दंगी हिरासत में

हरिद्वार। कनखल नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर मोहल्ले में उत्पन्न तनाव की स्थिति को कोतवाली कनखल पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता से नियंत्रित कर बड़ी घटना होने से बचा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो गई।
दिनांक 23.02.2026 को थाना क्षेत्र के मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर में सूचना प्राप्त हुई कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला को स्थानीय लोगों द्वारा रोके जाने पर उसने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने एकत्र होकर सड़क पर हंगामा, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी बाधित हुआ।
सूचना मिलते ही प्रभारी चौकी जगजीतपुर उ0नि0 सुधांशु कौशिक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि कुल 14 व्यक्ति (एक महिला सहित) शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे और राहगीरों के साथ भी आमादा-फसाद पर उतारू थे।
काफी समझाइश के बावजूद जब हुड़दंगी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी 14 आरोपितों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कारण बताते हुए हिरासत में ले लिया। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम
(सूची अनुसार 14 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है।)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका मे उ0नि0 सुधांशु कौशिक, अ0उ0नि0 ललित मोहन, का0 प्रलव चौहान, का0 रघुबीर सिंह, म0का0 रेखा शर्मा शामिल रहे
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते हस्तक्षेप नहीं होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
कोतवाली कनखल पुलिस का संदेश स्पष्ट है — अवैध नशे के कारोबार और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


