ब्रेकिंग

शुभाष चन्द्र जुकरिया :- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शुक्रवार को रहेंगे चंपावत भ्रमण पर। मां पूर्णागिरि मेले का करेंगे भव्य शुभारंभ।


शुभाष चन्द्र जुकरिया :- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शुक्रवार को रहेंगे चंपावत भ्रमण पर।

मां पूर्णागिरि मेले का करेंगे भव्य शुभारंभ।
लोहाघाट होली रंग महोत्सव में होंगे सम्मिलित।
चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल शुक्रवार को जनपद चंपावत के एक दिवसीय महत्वपूर्ण भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ करने के साथ-साथ जनपद की विभिन्न योजनाओं का जायजा लेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि 11:20 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहूंचकर प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह छमनियां स्पोर्ट्स ग्राउंड हैलीपैड लोहाघाट पहुंचेंगे। यहां वह महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां का भ्रमण करेंगे तथा निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कालेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विकास कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अपराह्न रामलीला मैदान लोहाघाट में आयोजित होने वाले भव्य काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!