ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :-जगजीतपुर व्यापार मंडल का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


हरिद्वार सनत शर्मा :-जगजीतपुर व्यापार मंडल का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


हरिद्वार, 01 मार्च 2026।
हरिद्वार के कंखल क्षेत्र मे जगजीतपुर क्षेत्र में नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल द्वारा शीतला बैंक्वेट हॉल, लक्सर रोड में होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

Oplus_16908288

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
समारोह में मंडल के अध्यक्ष अर्क शर्मा, महामंत्री शुभम वालिया (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, जगजीतपुर), कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, उपाध्यक्ष आकाश वालिया एवं सचिव अर्जुन सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र व्यापारिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सदस्यता प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल की सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच से व्यापारियों की एकता, सहयोग और संगठन की शक्ति पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर प्रधान टाइम्स से सचिन शर्मा एवं राजा गार्डन के पार्षद सुमित त्यागी की विशेष उपस्थिति रही।
होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
समारोह के उपरांत सभी अतिथियों एवं व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक गीत-संगीत एवं आपसी सौहार्द के बीच होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में संदीप वालिया, लोकेश मेहंदी रत्ता, राजकुमार गुप्ता, दिनेश वालिया, विधु वालिया, सुरेंद्र चौधरी, रामकुमार राजपूत, आलोक पाठक, रमेश मिश्रा, सौरभ वालिया, मधुरमोहन शर्मा, नितिन आहलूवालिया, सचिन अत्रये, गुंजन विश्नोई, एस.के. मिश्रा, रवि वालिया सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने व्यापारी एकता को मजबूत करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संगठित रूप से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
निवेदक:
जगजीतपुर व्यापार मंडल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!