ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :-  रहस्य, खामोशी और गिरफ्तारी… बहादराबाद में खुला महीनों पुराना राज


हरिद्वार सनत शर्मा :-  रहस्य, खामोशी और गिरफ्तारी… बहादराबाद में खुला महीनों पुराना राज


बहादराबाद।
कई हफ्तों से बहादराबाद क्षेत्र में एक ऐसी खामोशी थी, जिसके पीछे एक दर्दनाक सच छिपा हुआ था। नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस लगातार सुरागरसी कर रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा

बताया जा रहा है कि दिसंबर माह में एक नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने और उसके बाद परिवार को मिल रही धमकियों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। मामला थाने तक पहुंचा, मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन आरोपी लगातार जगह बदलता रहा।


सूत्रों की मानें तो बहादराबाद पुलिस ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी जांच जारी रखी। मोबाइल लोकेशन, पुराने संपर्क और मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने धीरे-धीरे घेरा कसना शुरू किया।
आखिरकार रविवार को वह क्षण आया, जब सलेमपुर के पास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। महीनों से फरार चल रहा आरोपी बंटी पुत्र रमेश कुमार निवासी सीमली thana लक्सर पुलिस के शिकंजे में आ गया। गिरफ्तारी के दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ, लेकिन इस कार्रवाई ने कई सवालों के जवाब दे दिए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विवेचना आगे भी जारी रहेगी।
इस गिरफ्तारी के साथ ही एक रहस्यमयी खामोशी टूटी है, लेकिन कई सवाल अब भी जांच के दायरे में हैं।

 कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम*
01. व०उ०नि० नितिन बिष्ट
02. म०उ०नि० ज्योति नेगी
03. का० बलवंत सिंह
04. कानि० वसीम-CIU हरिद्वार 

शामिल रहे 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!