नशा तस्करों पर बहादराबाद पुलिस की करारी चोट

23 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली मजबूती

एस एस पी पर्मेन्द्र डोभाल
बहादराबाद | उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को सफल बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में SSP हरिद्वार के निर्देश पर ANTF व थाना बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.02.2026 को नहर पटरी, रानीपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार युवक को रोका गया।

मुकेश नेगी
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 23 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें0 8 LEEGESIC (BUPRENORPHINE – 16 MG/GM) एवं 15 PHENIREMINE MALEATE इंजेक्शन शामिल हैं।
वीरेंद्र चौहान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार पुत्र स्व० अमर सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा कुमारगढ़, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08AW8520 भी बरामद की गई है।
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का खुलासा किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
यह कार्रवाई न केवल नशा तस्करों के खिलाफ बहादराबाद पुलिस की सख्त नीति और सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। सराहनीय पुलिस टीम मे व0उ0नि0 नितिन बिष्ट, कानि0, मुकेश राणा, कानि0 वीरेन्द्र चौहान शामिल रहे


