शुभाष चन्द्र जुकरिया :- चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव 2026 का भव्य समापन।

चंपावत को प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने का संकल्प,

युवाओं व महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर- सतपाल महराज ।

चम्पावत।
चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव 2026 का भव्य समापन के मौके पर उमड़ा जन सैलाब इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। महोत्सव में सतपाल महराज मंत्री लोक निर्माण विभाग,पर्यटन,संस्कृति उत्तराखंड सरकार ने टनकपुर महोत्सव के भव्य समापन समारोह में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढाई। माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया।

उन्होंने समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त मंच सिद्ध हो रहा है। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि चंपावत को प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है, जिससे स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उत्पादों,लोक-संस्कृति और पारंपरिक कला को राष्ट्रीय स्थान पर पहचान दिलाने में सहायक होते हैं।
सांस्कृतिक संध्या में लोकप्रिय गायक कमलजीत ढकरियाल,शुभम तिलकधारी की मधुर प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया वहीं पंजाबी सुपरस्टार जस्सी गिल एवं बब्बल राय ने अपने सूपर हिट गीतों से समां बांध दिया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित किया।


