हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार पुलिस का बड़ा भंडाफोड़
थाना सिडकुल की कार्रवाई में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार |
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में चल रहे सघन सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिडकुल पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी आधार कार्ड, मार्कशीट व अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर
📍 *मोबाइल शॉप बना रखा था फर्जीवाड़े का अड्डा*
पुलिस टीम ने 22 फरवरी को पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी की। यहां एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आरोपी युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता पाया गया।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान* पुनीत कुमार (28 वर्ष) पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी ग्राम कासमाबाद, पोस्ट बुढनपुर, थाना स्योहरा, जिला बिजनौर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद, थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था।
📝 *ऐसे करता था खेल*
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सिडकुल क्षेत्र में बाहरी राज्यों से नौकरी करने आने वाले लोगों को उत्तराखंड के स्थानीय दस्तावेजों की जरूरत होती थी। वह आधार कार्ड में नाम-पता बदलकर, उम्र कम-ज्यादा कर फर्जी प्रिंट निकालकर मोटी रकम वसूलता था।

📦*बरामदगी में क्या मिला दुकान की तलाशी में पुलिस ने बरामद किए*
01 लैपटॉप (सिल्वर)
01 लैपटॉप चार्जर
01 कलर प्रिंटर-स्कैनर
01 की-बोर्ड
04 आधार कार्ड (02 कूटरचित)
09 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां
आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
👮 *पुलिस टीम की भूमिका इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*
🔎 *सत्यापन अभियान से खुल रहे राज*
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि जनपद में फर्जीवाड़ा और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


