ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :-  सरेआम हुड़दंग करना पड़ा भारी, 03 आरोपितों पर पुलिस की कार्रवाई


हरिद्वार सनत शर्मा :-  सरेआम हुड़दंग करना पड़ा भारी, 03 आरोपितों पर पुलिस की कार्रवाई

थाना सिडकुल हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रावली महदूद में सड़क पर हुड़दंग कर रहे तीन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों आरोपित सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग कर रहे थे, जिससे आम राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर भी आरोपित नहीं माने, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।

Oplus_16908288

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपितों को समझाने का प्रयास किया, किंतु उनके न मानने पर तीनों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

आरोपितों का विवरण

शिवा सिंह पुत्र बबलू सिंह, निवासी ग्राम रायपुर गढ़ी, थाना बड़ापुर, जिला बिजनौर, हाल पता – ब्रह्मपुरी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

जोजो पुत्र महिपाल, निवासी नन्हेड़ा, जिला बिजनौर, हाल पता – रावली महदूद, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार।

राजाराम पुत्र शिवलाल, निवासी ग्राम रायपुर गढ़ी, थाना बड़ापुर, जिला बिजनौर, हाल पता – ब्रह्मपुरी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार।

पुलिस टीम मे कांस्टेबल अनिल कण्डारी, कांस्टेबल रोहित शामिल रहे

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!