नाबालिंक बालिका को बहादराबाद पुलिस सकुशल बरामद करने मे कामयाब
आपको बता दे कि थाना बहादराबाद मे पूनम निवासी हावडा पश्चिम बंगाल जो हावडा पश्चिम बंगाल से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहादराबाद में आयी हुई थी।

जिनके द्वारा दिनांक 02.11.2025 को थाना बहादराबाद में तहरीर देकर अंकित कराया था कि मेरी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष जो शादी समारोह बहादराबाद से बिना बताये कही चली गयी है।

तुरंत बहादराबाद थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज कर सम्बंधित धाराओं मे थाना बहादराबाद में तत्काल धारा-137(2) बीएनएस बनाम-अज्ञात कायम व दर्ज किया गया । नाबालिक बालिका की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु *SSP हरिद्वार* और थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा द्वारा आदेश निर्गत किये गये थे।

तुरंत थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया व गठित की गई पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर की सूचना पर अपह्ता को देवबन्द जनपद सहारनपुर उ०प्र० से सकुशल बरामद किया गया l वाद बरामदगी अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्दगी में दिया गया । जिसके बाद परिजनों द्वारा बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा सहित हरिद्वार पुलिस की सराहना की गयी
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम मे चौकी इंचार्ज उ0नि0 अमित नौटियाल बहादराबाद हरिद्वार, कानि0 जयपाल सिंह थाना बहादराबाद हरिद्वार, म0का0 कविता बुटोला थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा काबिले तारीफ कार्यवाही की गयी


