हरिद्वार सनत शर्मा :- कोतवाली ज्वालापुर का बड़ा एक्शन: सरेआम जाम छलकाने वालों पर कसा शिकंजा
![]()
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर
हरिद्वार। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में बैठकर जाम छलकाना 22 युवकों को भारी पड़ गया।

ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रविवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी और सड़क किनारे हुड़दंग मचा रहे 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया।
🔥 SSP के निर्देश पर चला अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों के बाद ज्वालापुर पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
पुलिस ने मौके पर ही सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5500 का संयोजन शुल्क वसूला।

⚠️ सख्त चेतावनी
पकड़े गए सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई कि
“न तो सार्वजनिक स्थान पर शराब पिएंगे और न ही किसी को पिलाएंगे।
पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
👮 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, SI मनीष भंडारी, अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर, कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल सतवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह (चेतक कर्मी) शामिल रहे
🔴 संदेश साफ है — सड़क किनारे जाम छलकाया तो सीधा चालान!
हरिद्वार पुलिस अब सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर पूरी तरह सख्त मूड में है।


