ब्रेकिंग

04 जनवरी 26 इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति का वार्षिक चुनाव : वीके त्रिपाठी


04 जनवरी 26 इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति
का वार्षिक चुनाव : वीके त्रिपाठी

समिति की साधारण सभा में हुआ निर्णय


हरिद्वार। इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति की पूर्व निर्धारित साधारण सभा की बैठक दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को सामुदायिक केन्द्र, इंद्रलोक में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से चुनाव की तिथि 4 जनवरी 2026 निर्धारित की गई।
बैठक का संचालन समिति के महामंत्री डॉ. वी.के. त्रिपाठी ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री जोबिंदरपाल आर्य ने की।


महामंत्री डॉ. वी.के. त्रिपाठी ने समिति की सदस्यता सूची की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा के पश्चात कोई नया सदस्य नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने इच्छुक नागरिकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय तक अपनी सदस्यता शुल्क कोषाध्यक्ष के पास जमा कर दें। साथ ही उन्होंने समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया।
समिति के संरक्षक श्री देवपाल सिंह राठी ने अध्यक्ष की अनुमति से सामुदायिक केन्द्र के आय-व्यय का ब्यौरा साधारण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इंद्रलोक का सामुदायिक केन्द्र हरिद्वार के श्रेष्ठ केन्द्रों में से एक है तथा भविष्य में इसमें और अधिक सुविधाएँ विकसित करने पर विचार किया जाएगा।
समिति के संरक्षक श्री प्रेमचंद सैनी ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति कॉलोनी की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।
सभा में सर्वसम्मति से श्री सुनील आर्य को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा श्री मुख्तयार सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
बैठक में प्रभात कौशिक, आर.एस. राठौर, राजेश चौहान, कामेश्वर, अनिल शर्मा, रमेश पांडे, देवपाल सिंह राठी, जयवीर सिंह, रणधीर सिंह, नरेश बालियान, सतीश त्यागी, दिनेश, जगपाल, रामलाल, डी.एस. रावत, अशोक, श्रीकांत तिवारी, राकेंद्र कुमार, बिजेंद्र सैनी, बहादुर सिंह, महेंद्रपाल, मुख्तयार सिंह, आर.पी. सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, विशाल अग्रवाल, राजपाल सिंह, अरुण कुमार, अंशुल चौहान, गौरव भाटिया, बनारसी दास, निरंजनपाल सिंह, सुनील आर्य, समीर माली, डॉ. ए.के. गुप्ता, नीलम सिन्हा, मीनू सैनी, प्रेमचंद सैनी, विवेक तिवारी, जगपाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभा के समापन पर उपाध्यक्ष श्री आर.एस. राठौर ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!