इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति की बैठक में हुआ चुनाव की तारीख का ऐलान

इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक सामुदायिक केंद्र इंदरलोक में सम्पन्न हुई जिसमें समिति के चुनाव अधिकारी एवं चुनाव 4 जनवरी 2026 को होना निश्चित किया गया।
इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति की पूर्व निर्धारित बैठक सामुदायिक केन्द्र, इंद्रलोक में दिनांक 21/12/25 को की गई।

बैठक का संचालन समिति के महामंत्री श्री वी के त्रिपाठी जी ने तथा अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री जोबिंदरपाल आर्य जी ने की।
डॉक्टर वी के त्रिपाठी (महामंत्री) जी ने समिति की सदस्यता सूची के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि आज के बाद कोई नए सदस्य नही बनाए जाएंगे ।
जो व्यक्ति आज शाम तक सदस्य बनना चाहते है वो अपना शुल्क कोषाध्यक्ष के पास जमा करदे, तथा समिति के अभी तक के किए गए सभी कार्यों को पूरा बिस्तार से बताया ।
देवपाल सिंह राठी (संरक्षक) ने अध्यक्ष जी से अनुमति प्राप्त कर सामुदायिक केन्द्र का आय- व्यय को ब्यौरा साधारण सभा के समक्ष रखा, जिसकी सभा में स्वीकृति प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि इंद्रलोक का सामुदायिक केन्द्र पूरे हरिद्वार में सबसे अच्छा सामुदायिक केन्द्र है, भविष्य में इसमें और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा।
सरंक्षक प्रेमचंद सैनी जी ने समिति के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति कालोनी की समस्याओं को हल करने में प्रतिबद्ध है और अच्छा कार्य कर रही हैं।
अन्त में सर्व सम्मति से चुनाव के लिए श्री सुनील आर्य जी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं श्री मुख्तयार सिंह जी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया तथा उनसे आशा की गई कि वो निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराएंगे।
बैठक में प्रभात कौशिक, आर एस राठौर, कामेश्वर, अनिल शर्मा, रमेश पांडे, देवपाल सिंह राठी, जयवीर सिंह, रणधीर सिंह, नरेश बालियान , सतीश त्यागी, दिनेश, जगपाल, रामलाल, डी एस रावत, अशोक, श्री कांत तिवारी , राकेंद्र कुमार, बिजेंद्र सैनी, बहादुर सिंह, महेंद्रपाल, मुख्तयार सिंह, आर पी सिंह, नरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, विशाल अग्रवाल, राजपाल सिंह,अरुण कुमार, अंशुल चौहान, गौरव भाटिया, बनारसी दास, निरंजनपाल सिंह,सुनील आर्य, समीर माली, डा० ए के गुप्ता, नीलम सिन्हा, मीनू सैनी, प्रेमचंद सैनी, विवेकतिवारी , जगपाल सिंह आदि सम्मिलित रहे!
सभा के बाद उपाध्यक्ष श्री राठौर जी ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

