ब्रेकिंग

खेड़ा शिव मंदिर समिति अलीपुर और ग्रामीणों द्वारा दीपोत्सव व भजन कीर्तन कर किया गया भव्य आयोजन


हरिद्वार बहादराबाद 31 दिसंबर 2025 को देश भर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष में मंदिरों व घरों में अनेकों प्रकार के आयोजन कर प्रभु श्री राम जी की पूजा-अर्चना की गई। इसी कड़ी में अलीपुर गांव के खेड़ा शिव मंदिर में मंदिर समिति व ग्रामीणों द्वारा दीपोत्सव व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर दीप जलाकर विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रभु श्री राम जी की आरती की। पूरा मंदिर प्रभु श्री राम व सनातन धर्म के जयकारों से गूंज उठा। पूजा पाठ व भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। खेड़ा शिव मंदिर पर 3 साल से लगातार श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजन किये जा रहे हैं। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में एक अलग ही उत्साह नजर आता है। सभी बढ़ चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। सनातन धर्म का परचम चारों ओर लहरा रहा है। गांव में खेड़ा शिव मंदिर भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। समय-समय पर यहां अनेकों भव्य आयोजन होते रहते हैं। आज इस आयोजन में सहदेव सिंह, राजेश कुमार, खजान सिंह, भगवानदास, महिपाल, हुकम चंद, अरविंद,जयदेव, सुखबीर सिंह, रामकुमार, बालमुकुंद, नागेंद्र, पीयूष, नवीन, अमित, निहाल, नंदलाल, अमन, बंटी, प्रदीप इत्यादि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!