ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में हुई लाखों की नकबजनी का हरिद्वार पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा


ब्रेकिंग
हरिद्वार से बड़ी खबर…!
*सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में हुई लाखों की नकबजनी का हरिद्वार पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा*
शीशा तोड़कर कंपनी से की गई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए
चोरी के माल सहित आरोपी को धर दबोचा है।

दरअसल,
31 दिसंबर 2025 को सिडकुल क्षेत्र स्थित ग्रापैनल्स कंपनी में अज्ञात चोर ने कंपनी का शीशा तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया था।


इस मामले में कंपनी प्रबंधन की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 650/25 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए


एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने तेज़ी से जांच शुरू की।
विवेचना की कमान संभाली
उपनिरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट ने।
और फिर…
7 जनवरी 2026 को
मुखबिर खास की सटीक सूचना पर
सिडकुल पुलिस ने डेंसो चौक से आरोपी को दबोच लिया।
👉 गिरफ्तार आरोपी की पहचान
नितिन पुत्र सलेख चंद,
निवासी दादूपुर गोविंदपुर,
कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया,
जिसमें शामिल है —
🔴 10 किलो रिवेट कॉपर
💰 अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट
हेड कांस्टेबल संजय तोमर
कांस्टेबल सुनील
फिलहाल आरोपी के खिलाफ
अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
👉 साफ संदेश है—
*हरिद्वार पुलिस अपराधियों पर लगातार कस रही है शिकंजा और चोरी नकबजनी करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं*!
*कैमरे के सामने हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी*…! 🚔🔥


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!