ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार बड़ी खबर | थाना सिडकुल नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद


हरिद्वार सनत शर्मा :-रिद्वार बड़ी खबर | थाना सिडकुलना बालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

हरिद्वार जनपद के थाना सिडकुल क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को वादी, निवासी कादीपुर जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, रावली महदूद सिडकुल द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए दिनांक 31 जनवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नवीन पुत्र राजेश कुमार

निवासी – ग्राम सराय मिश्रन, थाना खीरो, जिला रायबरेली (उ.प्र.)

हाल पता – रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया, जिसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल जयकृत सिंह, महिला कांस्टेबल शांता शामिल रहे

हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।


One thought on “हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार बड़ी खबर | थाना सिडकुल नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!