गोकशी की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोमांस तस्करी में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो मांस बरामद

हरिद्वार | बहादराबाद
थाना बहादराबाद क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोमांस की तस्करी में लिप्त महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 50 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया है।

दिनांक 30 जनवरी 2026 को चौकी प्रभारी शान्तरशाह को ग्राम मरगूबपुर में एक महिला के घेर में गोकशी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान घेर से भारी मात्रा में संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ।
जांच में गोकशी की घटना में आलीम पुत्र अब्दुला, शमीम पुत्र अख्तर, मुस्तकीम पुत्र यामीन और शेर आलम पुत्र शब्बीर की संलिप्तता सामने आई। मौके पर मौजूद महिला आरोपी को महिला पुलिस की उपस्थिति में हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय पशु का बताया। परीक्षण के लिए मांस का नमूना लिया गया। बरामद गोमांस को नियमानुसार नजदीकी खाली स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया।
घटना में शामिल सह-आरोपी शेर मोहम्मद और शमीम को उनके ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस हिरासत में लिया गया।
कार्यवाही करने वाले पुलिसकार्मियों उ0नि0 उमेश कुमार – प्रभारी चौकी शान्तरशाह, कानि0 चंदन सिंह, हो0गा0 अभिषेक, म0हो0गा0 सायराबानो शामिल रहे


Share our products, reap the rewards—apply to our affiliate program!