शिकंजा
🚨 सिडकुल में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, मौके पर दबोचा गया सटोरी 🚨
हरिद्वार | थाना सिडकुल
सिडकुल क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। सिडकुल पुलिस ने सट्टेबाजों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बड़ी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना सिडकुल पुलिस गश्त एवं चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा बुक, पेन और नगदी बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: अंकित वर्मा
पुत्र: सुशील वर्मा
निवासी: दारानगर गंज, कोतवाली शहर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
हाल निवासी: पाल मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
📕 बरामदगी
▪️ 01 सट्टा बुक
▪️ 01 पेन
▪️ ₹1160/- नगद
⚖️ आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 20/26 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1️⃣ कांस्टेबल प्रदीप
2️⃣ कांस्टेबल अनिल कंडारी
🔔 संदेश साफ है —
हरिद्वार पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। सट्टेबाजी जैसे गैरकानूनी धंधों में लिप्त लोगों को अब कानून का डंडा झेलना ही पड़ेगा।



Refer friends and colleagues—get paid for every signup!