हरिद्वार सनत शर्मा :- ऑपरेशन कालनेमी: बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
साधु वेश में घूम रहे 09 ढोंगी बाबा हिरासत में

बहादराबाद |
उत्तराखंड सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के दौरान थाना बहादराबाद क्षेत्र में साधु-संतों के वेश में संदिग्ध रूप से घूम रहे 09 ढोंगी बाबाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति धार्मिक वेश धारण कर आमजन को भ्रमित कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बहादराबाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और अलग-अलग स्थानों से इन सभी संदिग्धों को पकड़ा।


फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए ढोंगी बाबाओं से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

बहादराबाद पुलिस की यह कार्रवाई आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश देती है, साथ ही धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी व धोखाधड़ी करने वालों के लिए सख्त चेतावनी भी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस तत्परता और सख्ती की सराहना की है।
👉 पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।


