हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार में पढ़ा-लिखा झपट्टामार गैंग बेनकाब! मोबाइल स्नैचिंग से मचाते थे दहशत, फैक्ट्री में नौकरी – सड़क पर लूट!
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं ने आमजन में खौफ पैदा कर रखा था। लेकिन अब पुलिस की मुस्तैदी ने इन बदमाशों की “डिग्री वाली अपराधगाथा” पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पढ़े-लिखे मोबाइल स्नैचरों को रंगे हाथों दबोच लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों आरोपी मेट्रिक और ग्रेजुएट हैं और सिडकुल की नामी कंपनियों में नौकरी करते थे, लेकिन शौक और लालच ने इन्हें अपराध की दुनिया में धकेल दिया।
👮♂️ पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें से 03 मोबाइल विभिन्न मुकदमों से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटते थे और इलाके में दहशत फैलाते थे।
📌 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले ये तीनों शातिर अपराधी लंबे समय से सिडकुल क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दे रहे थे, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान इनकी किस्मत ने साथ छोड़ दिया।
⚖️ आरोपियों के खिलाफ B.N.S और BNSS की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं अन्य बरामद मोबाइलों के संबंध में भी जांच जारी है।
👏 इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली सिडकुल पुलिस टीम को क्षेत्रवासियों ने सलाम किया है, जिन्होंने समय रहते अपराधियों को पकड़कर जनता को राहत दी।
🔔 हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश –
👉 अपराध चाहे पढ़ा-लिखा करे या अनपढ़, कानून से कोई नहीं बचेगा!


