ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- पुलिस का तगड़ा एक्शन, कच्ची शराब तस्कर दबोचा


हरिद्वार सनत शर्मा :-  नशा मुक्त देवभूमि मिशन को बड़ी कामयाबी
बहादराबाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, कच्ची शराब तस्कर दबोचा


उत्तराखंड सरकार के “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को जमीन पर उतारने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी ताकत से जुटी हुई है।  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन को साकार करने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जनपद भर में अवैध शराब के निर्माण व तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

सी अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को एक और बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बहादरपुर सैनी क्षेत्र में गोशाला के पास दबिश देकर एक कच्ची शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी मानी जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: अमित उर्फ तीता
पिता का नाम: मांगेराम
निवासी: बहादरपुर सैनी
थाना: बहादराबाद
जनपद: हरिद्वार
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हरिद्वार पुलिस की यह सख्त कार्रवाई न केवल नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार है, बल्कि युवाओं और समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। स्थानीय नागरिकों ने बहादराबाद पुलिस की तत्परता और सक्रियता की खुलकर सराहना की है।
बरामदगी
➡️ 05 लीटर अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम  में 
➡️ कानि० मुकेश नेगी
➡️ कानि० रणजीत
शामिल रहे 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!