हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबीना, बालिक के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
हरिद्वार/बहादराबाद।

थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता नाबालिक को भी आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।

बहादराबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को कोतवाली बहादराबाद में तहरीर दी गई थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को संजय पुत्र रूपनारायण, निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जनपद सीतापुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बहादराबाद में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ने नाबालिक की शीघ्र बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।

तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने CIU हरिद्वार के सहयोग से सर्विलांस एवं कुशल सुरागरसी-पतारसी के आधार पर दिनांक 03 फरवरी 2026 को आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना, जनपद कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में ले लिया। इसी दौरान नाबालिक को भी आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर अभियोग में पॉक्सो अधिनियम की धाराओं की वृद्धि की गई है। मामले में विधिक कार्यवाही प्रचलित है
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम मे उ०नि० अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी, कस्बा, म०उ०नि० ज्योति नेगी, का० बलवंत सिंह, का० नितुल यादव, का०नि०, वसीम – CIU हरिद्वार शामिल रहे



Refer friends and colleagues—get paid for every signup!