हरिद्वार सनत शर्मा :- सिडकुल में सट्टे पर वार: 1550 रुपये और सट्टा बुक के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। 22 फरवरी 2026 को सिडकुल पुलिस ने सट्टे की खाई बड़ी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।

एससएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर
पुलिस के अनुसार, आरोपी सागर पुत्र मामचंद,
निवासी – रामपुर मनिहारान, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) हाल निवासी – शुभम का मकान, मुल्की नगर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार। के पास से एक सट्टा बुक, एक पेन और ₹1550 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👮 पुलिस टीम मे हेड कांस्टेबल संजय तोमर
कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सट्टेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
🔴 साफ संदेश – धर्मनगरी में अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


