ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- देहरादून में प्रतिभाओं का सम्मान, डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला राष्ट्रीय गौरव


हरिद्वार सनत शर्मा :- देहरादून में प्रतिभाओं का सम्मान, डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला राष्ट्रीय गौरव

देहरादून। 21 फरवरी 2026 को उत्तराखंड जल विद्युत लिमिटेड के उज्जवल भवन, बलूपुर देहरादून में Institute for Social Reforms and Higher Education (NITI AAYOG DARPAN, MHRD पंजीकृत) द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल तथा कैंट विधायक सविता कपूर ने संयुक्त रूप से की।


इस गरिमामयी समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित लगभग 60 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


उत्तरकाशी के डॉ. चंद्र लाल भारती को राष्ट्रीय सम्मान
जनपद उत्तरकाशी के प्रख्यात समाजसेवी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. चंद्र लाल भारती को संस्था द्वारा “Human Rights and Dalit Upliftment Leadership – National Award 2026” से सम्मानित किया गया।


डॉ. भारती वर्तमान में यूनाइटेड नेशन के मानवाधिकार मंच से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से सामाजिक न्याय, दलित उत्थान एवं मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।


साथ ही, डॉ. भारती को वर्ष 2026 का “भारत राष्ट्रीय श्री रत्न पुरस्कार” भी प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिम्मेदारी और बढ़ी – डॉ. भारती
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. भारती ने कहा—
“हर पुरस्कार समाज के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ा देता है। यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिनके अधिकारों और सम्मान के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।”


इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के नीति आयोग में पंजीकृत यह संस्था प्रत्येक वर्ष देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करती है।
यह समारोह समाज सेवा, मानवाधिकार संरक्षण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरणा का प्रतीक बना।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!