ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन और पार्किंग प्लान


हरिद्वार सनत शर्मा :-गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन और पार्किंग प्लान

हरिद्वार।

जनपद हरिद्वार में 07 मार्च 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए शहर में विस्तृत पार्किंग और यातायात डायवर्जन योजना जारी कर दी है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम स्थल के आसपास अलग-अलग स्थानों पर वाहनों के लिए कुल 9 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इनमें बसों, कारों, वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

पुलिस द्वारा जारी योजना के अनुसार एनएच प्रोजेक्ट के पास बसों के लिए पार्किंग संख्या 1 और 3 निर्धारित की गई है, जबकि एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर-1 में कारों के लिए पार्किंग संख्या 2 बनाई गई है। पुलिस हैंगर के दाहिनी ओर वीआईपी वाहनों तथा बायीं ओर वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पुलिस हैंगर के पीछे और नदी घाट क्षेत्र में भी बसों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए पांच रूट तय किए गए हैं। लक्सर, पथरी और कनखल क्षेत्र से आने वाली बसों को जगजीतपुर, बुढ्ढी माता तिराहा, श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप से पार्किंग संख्या 5 और 6 में भेजा जाएगा। वहीं रूड़की, भगवानपुर, मंगलौर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाली बसों को हरिलोक, ऋषिकुल हाईवे, शंकराचार्य चौक होते हुए बैरागी कट से पार्किंग संख्या 1 और 3 में पार्क कराया जाएगा।

सिडकुल, बहादराबाद और बीएचईएल क्षेत्र से आने वाली बसों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि देहरादून, ऋषिकेश, नजीबाबाद और कुमाऊं क्षेत्र से आने वाले वाहनों को चंडी चौक, अलकनंदा कट और बैरागी गेट के रास्ते पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाली बसों के लिए जयराम मोड़ से वैकल्पिक मार्ग भी तय किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में आने वाले सभी चौपहिया वाहनों को केवल पार्किंग संख्या 2 में ही पार्क किया जाएगा। साथ ही रूड़की की ओर से आने वाली बसों को कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही बैरागी गेट से प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद उनका मार्ग सिंहद्वार, देशरक्षक और बुढ्ढी माता की ओर से रहेगा।

हरिद्वार पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!