ब्रेकिंग

बहादराबाद में जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचे सांसद व कैबिनेट मंत्री, हुआ भव्य स्वागत


बहादराबाद में जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचे सांसद व कैबिनेट मंत्री, हुआ भव्य स्वागत

बहादराबाद, हरिद्वार |

बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में मंगलवार को विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। इस दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत (माननीय सांसद) एवं मदन कौशिक (माननीय कैबिनेट मंत्री) अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत ने दोनों गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सकगण, स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!