ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- खानपुर को मिली बड़ी सौगात: पॉलीटेक्निक कॉलेज की मंजूरी, दल्लावाला–रुड़की बस सेवा भी शुरू होगी


हरिद्वार सनत शर्मा :- खानपुर को मिली बड़ी सौगात: पॉलीटेक्निक कॉलेज की मंजूरी, दल्लावाला–रुड़की बस सेवा भी शुरू होगी

खानपुर। खानपुर क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधायक उमेश कुमार की मांग पर खानपुर में पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अब दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
सरकार के इस निर्णय को खानपुर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग तकनीकी शिक्षा संस्थान की मांग कर रहे थे, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। पॉलीटेक्निक कॉलेज बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।


इसी के साथ मुख्यमंत्री ने दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू करने के निर्देश भी जारी किए हैं। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। अब लोगों को यात्रा के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


इस मौके पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय खानपुर के विकास को नई रफ्तार देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के मजबूत होने से क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि खानपुर की जनता के लिए यह वास्तव में एक बड़ी सौगात है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और सुविधाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!