औरंगाबाद इंग्लिश वाइन शॉप पर ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहक से MRP से अधिक राशि वसूलने का मामला

औरंगाबाद (हरिद्वार)। हरिद्वार जनपद के औरंगाबाद क्षेत्र में स्थित इंग्लिश वाइन शॉप पर एक बार फिर ओवररेटिंग का आरोप सामने आया है। एक ग्राहक ने शिकायत की है कि उससे शराब की एक बोतल के लिए निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक राशि वसूली गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने 840 रुपये MRP वाली शराब की एक बोतल खरीदीं। आरोप है कि दुकानदार ने बोतल के लिए 840 रुपये की बोतल 8pm black के ऑनलाइन माध्यम से 850 रूपये वसूल किए, जबकि बोतल का कुल एमआरपी मूल्य 840 रुपये था। इस तरह ग्राहक से 10 रुपये अधिक लिए जाने का आरोप है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
यदि ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह मामला आबकारी नियमों एवं उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि हरिद्वार आबकारी विभाग और जिला प्रशासन इस शिकायत का संज्ञान लेकर जांच करते हैं या नहीं और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है।यार फिर विभाग का कोई अधिकारी इस मामले मे मिला हुआ है

