ब्रेकिंग

शुभाष चन्द्र जुकरिया :- 🔥 सेलासलपड़ अग्निकांड: प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, रेड क्रॉस व आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता


शुभाष चन्द्र जुकरिया :- 🔥 सेलासलपड़ अग्निकांड: प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, रेड क्रॉस व आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता

चंपावत
जनपद के ग्राम सेनाधिपति (सेलासलपड़) में बीते शनिवार को हुए दुखद अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आया। घटना से हुए नुकसान के तुरंत आकलन के बाद राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


💰 आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता
प्रशासन द्वारा अग्निकांड से हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर प्रभावितों को आपदा राहत कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर वितरित की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अन्य अनुमन्य सहायता भी समयबद्ध तरीके से प्रदान की जाए।


🎁 रेड क्रॉस द्वारा मानवीय सहयोग
मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए रेड क्रॉस की ओर से प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में प्रमुख रूप से—
किचन सेट
तिरपाल
कंबल
अन्य आवश्यक घरेलू सामान
शामिल रहे।


प्रशासन का आश्वासन
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत एवं पुनर्वास से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूर्ण की जाएं, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


अग्निकांड जैसी आपदाओं के समय प्रशासन की तत्परता और सामाजिक संगठनों का सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!