हरिद्वार
हुंडई शोरूम में धोखाधड़ी का बड़ा खेल?
हरिद्वार से इस वक्त एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नामी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai के शोरूम पर ग्राहक के साथ खुलेआम धोखाधड़ी का आरोप लगा है। नई गाड़ी के नाम पर ग्राहक को थमा दी गई दो महीने पुरानी कार। जब सच्चाई सामने आई, तो शोरूम के बाहर हंगामा मच गया और मामला थाने तक जा पहुँचा।

तस्वीरें हरिद्वार के रानीपुर झाल स्थित DPM Hyundai शोरूम की हैं।

यहाँ एक ग्राहक ने लाखों रुपये खर्च कर नई Hyundai Creta खरीदी। लेकिन ग्राहक को क्या पता था कि जिस गाड़ी को वह नई समझकर घर ले जा रहा है, वह पहले ही दो महीने पुरानी निकलेगी।
इस कथित धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ग्राहक चेक पोस्ट पर FASTag बनवाने पहुँचा। वाहन का रिकॉर्ड चेक होते ही सच्चाई सामने आ गई।
रिकॉर्ड में गाड़ी पहले से रजिस्टर्ड पाई गई, जिसके बाद ग्राहक के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
आक्रोशित ग्राहक ने सीधे शोरूम मैनेजर पर जानबूझकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
मामला इतना बढ़ गया कि पीड़ित ने शोरूम के बाहर धरना शुरू कर दिया और थाने में मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है
शोरूम प्रबंधन की ओर से मामले को सुलझाने के लिए 30 दिन का समय मांगा गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष इसे साफ़ तौर पर टालमटोल बता रहा है।
अब सवाल यह है कि
➡️ क्या ग्राहक के साथ जानबूझकर फ्रॉड किया गया?
➡️ क्या नामी कंपनी के शोरूम में भरोसे के साथ खिलवाड़ हो रहा है?
पीड़ित ग्राहक
“मैंने नई गाड़ी के पूरे पैसे दिए थे, लेकिन मुझे पुरानी गाड़ी थमा दी गई। जब फास्टैग बनवाने गया, तब सच्चाई सामने आई। ये सीधा-सीधा धोखाधड़ी है, मुझे न्याय चाहिए।”
फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की बात कही जा रही है। लेकिन यह घटना उपभोक्ता अधिकारों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
देखना होगा कि क्या पीड़ित ग्राहक को न्याय मिलता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।


