हरिद्वार सनत शर्मा :-  बाघ का शिकार, रेंजर ससपेंड 


हरिद्वार सनत शर्मा :-  बाघ का शिकार, रेंजर ससपेंड

फ़ाइल फोटो
हरिद्वार वन प्रभाग में दो बाघों के शिकार मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्यामपुर रेंज के रेंजर विनय कुमार राठी को निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

: मामला श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट का है, जहां कुछ दिन पहले दो बाघों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि शिकारियों ने बाघों को जहर देकर मारा और उनके पंजे भी काटकर ले गए। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अहम सबूत अभी बरामद नहीं हुए हैं।
वन विभाग की जांच में गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद रेंजर विनय राठी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी NTCA की टीम के उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है।
दो बाघों के शिकार ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभागीय जांच में और किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!