ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- पुलिस का बड़ा धमाका 24 घंटे के अंदर क्या खुलासा, कॉपर केबल चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत माल बरामद


कॉपर केबल चोरी का खुलासा, शत-प्रतिशत माल बरामद

 नए कप्तान के साथ नई ऊर्जा के साथ फिर मैदान मे हरिद्वार पुलिस

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर 

बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल समेत दबोचा
पतंजलि ग्रामोद्योग के पास हुई कॉपर केबल चोरी की वारदात का बहादराबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया पूरा माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह 

आपको बता दे कि गत दिवस पूर्व जगजीतपुर निवासी दिनेश जोशी ने थाना कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि बहादरपुर सैनी स्थित प्लॉट में रखी करीब 35 मीटर तांबे की केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।

चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल 

तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद पुलिस नें सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करो जाँच शुरू करो दी । मामले की जांच उपनिरीक्षक अमित नौटियाल को सौंपी गई।
चेकिंग के दौरान दबोचा आरोपी


प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 फरवरी की रात चेकिंग के दौरान अमन कुमार (निवासी बेलड़ी सल्फर, रुड़की) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से लगभग 35 मीटर कॉपर केबल (करीब 100 किलोग्राम) और मोटरसाइकिल संख्या UK08BJ8669 बरामद की गई। अन्य साथियों की तलाश जारी, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों अमित और अर्जुन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की । फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, कांस्टेबल शाह आलम, होमगार्ड अरविंद बहादराबाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!