ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :-  नए कप्तान की अगुवाई में सख्ती, 5 हजार के इनामी धोखाधड़ी आरोपी को दबोचा


हरिद्वार सनत शर्मा :-  नए कप्तान की अगुवाई में सख्ती, 5 हजार के इनामी धोखाधड़ी आरोपी को दबोचा

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर

थाना सिडकुल पुलिस ने नए कप्तान की अगुवाई में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 5,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर फोरेक्स ट्रेडिंग और “सेर्मस” की खरीद-फरोख्त के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

वर्ष 2024 से था फरार

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता राकेश कुमार की तहरीर पर मोहित अग्रवाल व अन्य के खिलाफ मु0अ0सं0- 281/24 धारा 406, 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने निवेश के नाम पर 15 लाख रुपये हड़प लिए।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपी लगातार ठिकाने बदल-बदल कर फरार चल रहा था। पुलिस की दबिश से बचने के लिए वह अपने रहने के स्थान बदलता रहा। लगातार फरारी को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया और माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी प्राप्त किया।

गाजियाबाद से दबोचा गया

मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी मोहित अग्रवाल (उम्र 42 वर्ष), निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट, शाहपुर बम्हेटा, थाना वेव सिटी गाजियाबाद (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उत्तर प्रदेश के थाना वेव सिटी गाजियाबाद क्षेत्र से दबोचा गया

पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, अपर उ0नि0 सुभाष रावत, HG आफताब शामिल रहे

नए कप्तान की सख्ती और पुलिस की सक्रियता से साफ है कि इनामी अपराधियों पर अब तेजी से कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!