ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी के साथ मना होली मिलन समारोह


हरिद्वार सनत शर्मा :- अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी के साथ मना होली मिलन समारोह
हरिद्वार
अरिहंत ग्रुप ऑफ कॉलेज शान्तरशाह बहादराबाद हरिद्वार में विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंगों और उमंग से भरे इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. दीपक जैन, डायरेक्टर अजय कुमार, डॉ. पवन मलिक, रामगोपाल कटारिया, डॉ. टीना मलिक तथा डॉ. रजनी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। फ्रेशर और सीनियर विद्यार्थियों के बीच हुए इस आयोजन ने कॉलेज परिसर को उत्साह और खुशियों से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर डॉ. दीपक जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और आपसी समन्वय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
फ्रेशर-फेयरवेल और होली मिलन समारोह के इस आयोजन ने कॉलेज के माहौल को पूरी तरह रंगों, खुशियों और उत्साह से सराबोर कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!