ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ संदिग्ध युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज


हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ संदिग्ध युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज


बहादराबाद/हरिद्वार।
जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे एक संदिग्ध युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद भर में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

गत रात्रि को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ।


पुलिस ने आरोपी की पहचान आवेश पुत्र सत्तार (22 वर्ष) निवासी ग्राम नटहौर, थाना नटहौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में  आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में हे0का0 नरविंदर शामिल रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!