ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई: 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई: 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, 09 अप्रैल 2026।
‍ ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस नें नशा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पुराना पथरी पावर हाउस क्षेत्र से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्नी पुत्र किशोरी निवासी काली माता तिराहा, कोतवाली बहादराबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में मुकदमा संख्या 80/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मुकेश नेगी शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से यह सफलता मिली।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!