ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार सनत शर्मा :- हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार। जनपद में चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के अंतर्गत थाना झबरेड़ा थानाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व मे झबरेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झबरेड़ा थाना पुलिस टीम ने दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर मानकपुर रोड स्थित मोलना चौराहे के पास छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी ब्रजपाल पुत्र प्रकाश चंद, निवासी ग्राम मोलना, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 टेट्रा पैक “महबूबा” देशी शराब (उत्तर प्रदेश निर्मित) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल रामवीर, कांस्टेबल नसीबुद्दीन शामिल रहे 
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!