ब्रेकिंग

शुभाष चन्द्र जुकरिया :- बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती की तैयारी पूरी।


शुभाष चन्द्र जुकरिया :- बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती की तैयारी पूरी।
27फरवरी से 5 मार्च तक बनबसा में आयोजित होगी भर्ती रैली।


चंपावत
आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस पिथौरागढ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ एवं चंपावत जनपद के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी से 5 मार्च तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी।

यह आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन संपन्न होगा।
कार्यलय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वे सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

यह भी बताया गया कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं का शेवन ना करें और दलालों से दूर रहें। शार्टलिस्टिड अभ्यार्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं।सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूर्ण तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!