ब्रेकिंग

शुभाष चन्द्र जुकरिया :- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खड़ी होली का वर्चुअल किया शुभारंभ।


शुभाष चन्द्र जुकरिया :- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खड़ी होली का वर्चुअल किया शुभारंभ।

चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित खड़ी होली महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं की समृद्ध लोक-संस्कृति परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि कुमाऊं अंचल की खड़ी एवं बैठक होली केवल एक पर्व या सांस्कृतिक आयोजन नहीं है बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति,पारंपरिक लोकसंगीत और सामाजिक समरसता की सजीव अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही परंपरा हमारी लोक आस्था ,सांस्कृतिक चेतना और सामुहिक एकता को सशक्त बनाती आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार लोककला, लोकभाषा और लोक-संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों , मेलों एवं महोत्सवों को प्रोत्साहन देकर स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है।इससे न केवल सांस्कृतिक विरासत सशक्त हो रही है बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। होली के पारंपरिक गीतों वाद्य यंत्रों और सामुहिक सहभागिता से परिपूर्ण यह उत्सव लोगों को बचपन की मधुर स्मृतियों में जोड़ता है और नई और पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का माध्यम बनता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!