ब्रेकिंग

शुभाष चन्द्र जुकरिया :- बारिश ना होने से फसलों पर संकट ।


शुभाष चन्द्र जुकरिया :- बारिश ना होने से फसलों पर संकट ।
चंपावत।
बहुत लम्बे समय सो बारिश ना होने के कारण गेहूं,जौं, सरसों सहित अनेक फसलों पर संकट पैदा हो गया है। मौसम की बेरुखी से जिले के किसानों की मुश्किलें बढ गई हैं। इस बार बारिश कम होने से फसलों की पौध बढ नहीं पाई है। ऐसे में जिले के खास तौर पर पहाड़ी क्षेत्र के किसान बहुत चिंतित दिख रहे हैं क्यों कि पहाड़ों में फसलों के लिए बारिश ही पानी का एक मात्र सहारा है।


किसानों का कहना है कि जनवरी में भी इस बार बहुत कम बारिश हुई है जिस कारण गेहूं सहित अन्य फसलों की पौध नहीं बढ पा रही है। किसान दिनेश चन्द्र, महेश भट्ट, राम सिंह, बिक्रम सिंह जिले के पाटी,लोहाघाट,चंपावत,बाराकोट तहसील के अंतर्गत खेती केवल बारिश पर आधारित है । बारिश ना होने से गेहूं,सरसों, जौं के पौधे सूखने लगे हैं। पानी के प्रकृतिक स्रोतों में भी पानी कम होने लगा है।


इस बार जनवरी माह में ना तो बर्फ गिरी और ना ही बारिश भी बहुत कम हुई जिस कारण इस बार बहुत लोगों ने आलू के बीज घर पर ही रखे हैं जबकी इस समय तक आलू खेतों में लग जाते थे। बारिश ना होने से इस बार पीने के पानी की दिक्कत भी ज्यादा देखने को मिल सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!