ब्रेकिंग

हरिद्वार सनत शर्मा :- कोतवाली ज्वालापुर में सट्टेबाजों पर शिकंजा, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई


हरिद्वार सनत शर्मा :-  कोतवाली ज्वालापुर में सट्टेबाजों पर शिकंजा, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई


हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


🔎 सार्वजनिक स्थान पर कर रहा था सट्टे का अवैध कारोबार
दिनांक 24 फरवरी 2026 को थाना ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ला कडच्छ, ज्वालादास आश्रम के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते हुए एक युवक को धर दबोचा।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र प्रमोद, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है।


💼 बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
सट्टा पर्चियां
पैन व डायरी
नगद ₹1290/-
बरामद किए हैं।
⚖️ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज
आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👮 पुलिस टीम
कांस्टेबल महावीर सिंह
कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान
🔴 हरिद्वार पुलिस का संदेश:
जनपद में स्मैक, चरस, गांजा, अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!