ब्रेकिंग

शुभाष चन्द्र जुकरिया :- पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने किया मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण।


शुभाष चन्द्र जुकरिया :- पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने किया मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण।


चंपावत।
पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव ने 27 फरवरी से शुरू हो रहो पूर्णागिरी मंदिर के मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग, बूम बैरियर, ठुलीगाढ क्षेत्र एवं भैरव मंदिर में स्थित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया गया। उन्होंने सुरक्षा ब्यवसथा,यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण,प्रकाश ब्यवसथा तथा आपात कालीन निकासी मार्ग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर तथा संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के प्रारंभ होने से पूर्व ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण,महिला एवं वृद्ध श्रद्धालुओं की सुरक्षा ,सीसीटीवी निगरानी,बैरिकेडिंग,पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्य योजना सुनिश्चित की जाए।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9411551011
error: Content is protected !!