हरिद्वार सनत शर्मा :- बहादराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गौकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौकशी व अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गौकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश को सकुशल बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4/5 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक गौवंश को गौकशी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने ग्राम भौरी से गोविंदपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोक लिया।
तलाशी के दौरान वाहन से दो गौवंशीय पशु बरामद हुए। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान फुरकान पुत्र लियाकत (36 वर्ष) और साहिल पुत्र सौकत (19 वर्ष) निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार के रूप में हुई।

इस संबंध में थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 52/26 के तहत धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद किए गए दोनों गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा और कांस्टेबल शाह आलम शामिल रहे।


